Jump to content
Wikimedia Meta-Wiki

Meta:बारे में

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
This page is a translated version of the page Meta:About and the translation is 100% complete.
Other languages:

विकिमीडिया मेटा-विकि (संक्षेप में अक्सर मेटा-विकि या बस मेटा) पर आपका स्वागत है, जो विकिमीडिया परियोजनाओं के बीच समन्वयन के लिए एक विकि है।

उद्देश्य

मेटा की तीन अलग-अलग भूमिकाएँ हैं, जो बहुत निकटता से संबंधित हैं मगर उनमें सदस्यों के अलग-अलग समूहों की ज़रूरत होती है।

  1. विकिमीडिया परियोजनाओं की चर्चा और निर्माण, विशेष रूप से कई परियोजनाओं से संबंधित नीतियों की चर्चा, उदाहरणस्वरूप मुक्त-सामग्री लाइसेंसिंग। चर्चा के लिए केंद्रीय स्थल विकिमीडिया फ़ोरम है। मुख्यतः 2009 में आयोजित कुछ उच्च-स्तरीय चर्चाओं को रणनीति विकि में विभाजित किया गया था।
  2. अंतरभाषीय (क्रॉस-विकि) और अंतर्राष्ट्रीय समन्वयन का स्थान, विकिमीडिया परियोजनाओं और सामान्यतः विकिमीडिया आंदोलन के संबंध में, जिसमें अंग्रेज़ी के अलावा दूसरी भाषाओं में चर्चाएँ शामिल हैं। इसमें शामिल हैं अनुरोध (विकिमीडिया-व्यापी या दूसरे विकियों के लिए), अनुवाद और समाचार, और विकिमीडिया संस्थानसंबद्ध निकायों से संबंधित वास्तविक जीवन की गतिविधियों और तथ्यों का वर्णन, प्रलेखन और चर्चा। रिपोर्ट्स, कार्यक्रम, आउटरीच, और अनुदान भी देखें।
  3. विकिमीडिया परियोजनाओं के बारे में व्यक्तिगत निबंध के लिए एक मंच। चूँकि इन्हें आम तौर पर तटस्थ दृष्टिकोण से प्रस्तुत नहीं किया जाता है, इन्हें TIPAESA या इसके उपसमूह IPA जैसे प्रारूपों का उपयोग करके कई दृष्टिकोणों से, तटस्थ मुद्दों के पृष्ठ पर संक्षेपित किया जाना चाहिए। यह निर्धारित करने में स्वतंत्रता की एक सीमा होती है कि विकिमीडिया परियोजनाओं से क्या संबंधित है, जो मेटा को एक तरह का मीटबॉल विकि भी बनाता है, जहाँ पर विकि संस्कृति और पैटर्न जैसे मामलों पर चर्चा की जाती है। मीडियाविकि का प्रलेखन अब मुख्यतः बाहर ही रखा जाता है (नीचे देखें)। इस भूमिका में अधिक औपचारिक शोध और संबंधित चर्चा शामिल है।

श्रेणियाँ मेटा की सामग्री का व्यापक प्रतिनिधित्व करती हैं।

मेटा क्या नहीं है

  1. विभिन्न विकिपीडियाओं से असुधार्य लेखों के लिए एक निपटान की साइट
  2. मीडियाविकि सॉफ़्टवेयर का वर्णन करने के लिए एक स्थान। सॉफ़्टवेयर का अपना विकि MediaWiki.org पर है। इस तरह की सामग्री और पृष्ठों को स्थानांतरित किया जाना चाहिए।

समुदाय

इस बात पर अक्सर चर्चा होती है कि मेटा का कोई समुदाय है कि नहीं। मगर यह बात पक्की है कि इसका विकिमीडिया परियोजनाओं से अलग अपना कोई समुदाय नहीं: जैसा किसी ने कहा है, "एक मेटा परियोजना — विकिमीडिया विकियों के बारे में और के लिए मौजूद, न कि अपने आप में एक सामग्री परियोजना के रूप में — समुदायों का एक समुदाय, न कि अपना एक समुदाय"।[1]

इसका मतलब यह भी है कि मेटा पर अलग-अलग प्रतिभागियों और अधिकारियों (अगर हों तो) के साथ कई चर्चाएँ, प्रक्रियाएँ और दूसरी गतिविधियाँ होती हैं — उदाहरणस्वरूप, कुछ विकिमीडिया समितियाँ, स्टीवार्ड्स, अनुदानों के लिए WMF के स्टाफ़ — उनमें से कोई मेटा नहीं मगर सब मेटा हैं। मेटा उनके प्रतिभागियों के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए उनके लिए एक उपकरण है, न कि उनपर लागू कोई प्रभाव या प्रभाव या शासन।

यथार्थ रूप से मेटा का एक विशिष्ट समुदाय है: यह ऐसी कुछ या कई गतिविधियों में सक्रिय (ख़ासकर "मालियों" के रूप में) लोगों का एक अव्यवस्थित समूह है, जो मेटा के उपरोक्त उद्देश्यों के पूरा होने से मतलब रखते हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप करने की उनकी अधिक संभावना है।[2]

"मेटाविकियाई" एक शब्द है जिसका उपयोग विशिष्ट "मेटा समुदाय", यानी मेटा पर अक्सर सक्रिय रहने वाले लोगों के समुदाय, के किसी सदस्य को संबोधित करने के लिए किया जाता है, जैसे इसके सामग्री पृष्ठों के योगदानकर्ताएँ या फिर चर्चाओं या दूसरी प्रक्रियाओं के समन्वयक।

उत्पत्ति

मेटा-विकि का निर्माण सबसे पहले "मेटा-विकिपीडिया" के रूप में नवंबर 2001 में हुआ था, असली सामग्री (ज्ञानकोशीय लेखों) के विपरीत सारी मेटा-सामग्री (विकिपीडिया वेबसाइट और इसके सदस्यों के बारे में सामग्री) को एक नए विकि पर ट्रांसफ़र करके विकिपीडिया को व्यवस्थित करने के लिए। विकिपीडिया के अनुकूलित मीडियाविकि सॉफ़्टवेयर पर अपग्रेड करने के बाद से मेटा विकिमीडिया की सभी भाषा समुदायों द्वारा उपयुक्त एक बहुभाषी चर्चा का मंच बन चुका है। जैसे-जैसे विकिमीडिया परियोजनाओं और अनुवादों की संख्या बढ़ी, वैसे-वैसे मेटा का कार्यक्षेत्र भी बढ़ा। मेटा पर १,५९,२१५ लेख हैं। कई पुराने पृष्ठ इस तरह लिखे गए हैं कि वे सिर्फ विकिपीडिया पर लागू होते हैं, मगर असल में यकीनन सभी विकिमीडिया परियोजनाओं पर लागू होते हैं।

मेटा की नीतियाँ

ये भी देखें

टिप्पणियाँ

  1. Pathoschild, 29 सितंबर 2011 से अनुकूलित।
  2. Anthere, 29 मार्च 2006 से अनुकूलित; साधारण सिद्धांतों के लिए MeatBall:CommunityMember भी देखें।
बुनियादी जानकारी
नीतियाँ, संसाधन, मेटा साइट की जानकारी
मेटा
जानकारी
सहायता
विकिमीडिया
नीतियाँ
संस्थान
समूह,
फ़ोरम्स
साइट के फ़ोरम्स
सेवाएँ
समूह
WMF की परियोजनाएँ
साधारण
बंद
संस्था एवं शासन
आंदोलन
की रणनीति
मुखपृष्ठ
फ़ोरम्स
विकिमीडिया
मुख्य
वर्तमान [2020 युग]
समितियाँ
शासन
अनुदान,
संसाधन
अनुदान
ज्ञान
WMF का वित्त
बंद
सामुदायिक समूह, कार्यक्रम, बैठक
सहयोग
साधारण
संबद्ध निकाय
नेटवर्क्स, जानकारी, प्रवेशद्वार
अध्याय
कार्यक्रम
कार्यक्रमों की सूचियाँ
आंदोलन फ़ोरम्स, बाहरी फ़ोरम्स, दूसरी साइट्स
संचार
मंच/ऐप्स
WMF की साइट्स
अवलोकन
सूचियाँ
संसाधन
संबंधित कड़ियाँ
साधारण
2020s community items
WMF initiatives
Annual plans
Proposals, elections, decision processes
Governance
Proposal
processes
Elections
Draft
documents
New Rules,
Core Documents
Movement
strategy
Main pages
Forums
Community events, meetings
Events
Lists
Conferences
Community
Group pages
Local meetings
Other resources and information
Communication
Platforms/apps
WMF sites
Overviews
Lists

AltStyle によって変換されたページ (->オリジナル) /