रणनीति/विकिमीडिया आंदोलन/२०१७/पहला चक्र
रणनीति चर्चा में आपका स्वागत है
१६ साल से विकिमीडियन मिलकर मनुष्य के इतिहास का सबसे बड़ा मुक्त ज्ञानकोश बनाने में जुटे हुए हैं। आज हम केवल वैबसाइटों का एक समूह नहीं है। हम एक मूल्यों के साथ जुड़ा और एक शक्तिशाली दृष्टि वाला आंदोलन बन गए हैं: एक ऐसा विश्व जिसमे हर एक मनुष्य स्वतंत्र रूप से सभी ज्ञान का सहभागी बन सके।
एक आंदोलन के तौर पर हम एक चर्चा शुरू कर रहे हैं ताकि हम भविष्य के विश्व में विकिमीडिया की भूमिका निर्धारण कर सकें।
आपको वार्तालाप में शामिल होने के लिए नम्र रूप से आमंत्रित किया जाता है।
चरण 1: शुरू होने से पहले इसके बारे में अधिक जानें
यह दस्तावेज़ संभावित विषयों का एक प्रारंभिक अवलोकन प्रदान करता है जो हमारे आंदोलन और भविष्य के संदर्भ में विभिन्न रणनीतिक बातचीत में आ सकता है। इसको अनुसंधान और चर्चा से मिलने वाले जानकारी के बाद अद्यत और बेहतर बनाया जाएगी। यहाँ आप निम्न के बारे में अधिक जान सकते हैं:
- आबादी, शिक्षा और प्रौद्योगिकी पर आगामी रुझान
- हमारा आंदोलन और पारिस्थितिक तंत्र: आज हम कौन हैं
- हम एक आंदोलन के रूप में कैसे विकसित हो रहे हैं (योगदान, सामग्री और रीडरशिप में रुझान)
दूसरा चरण: हमारे भविष्य के बारे में चर्चा
एक बड़ा प्रश्न
एक आंदोलन के रूप में हमारा लक्ष्य एक दिशा की पहचान करना है जो हमें २०३० के लिए हमारे रास्ते पर हमें प्रेरित करता है। यह हमें आंदोलन भर में हमारी गतिविधियों को व्यवस्थित करने और प्राथमिकता देने में मदद करेगा और यह इतना लचीला होगा कि यह मोटे तौर पर हमेशा लागू होता है।
वह बड़ा सवाल जिसका हम जवाब देना चाहते हैं, वह निम्नलिखित है:
अगले 15 सालों में हम क्या बनाना चाहते हैं या एक साथ हासिल करना चाहते हैं?
एक निजी सर्वेक्षण में अपने विचार साझे करें (अंग्रेजी में)
यह सर्वेक्षण एक तृतीय-पक्ष सेवा पर होस्ट किया गया है। गोपनीयता और डेटा संभाल के बारे में जानकारी के लिए, कृपया सर्वेक्षण गोपनीयता कथन देखें
अगले चरण: संश्लेषण और चर्चा के चक्र
चर्चाओं को लगातार संक्षेपित और विषय के अनुसार क्रमबद्ध किया जाएगा। चर्चा के प्रमुख बिंदु विकिओं में साझे किए जाएंगे ताकि यह जानना आसान हो जाए कि आंदोलन के दौरान अन्य लोग क्या सोच रहे हैं।
वर्तमान में हम चर्चा के पहले चक्र में हैं। दो अन्य चक्र होंगे जिनमें आप शामिल हो सकते हैं। अगले चक्रों में, हम अगस्त २०१७ तक दिशा और फोकस क्षेत्रों पर एकजुट होने की कोशिश करेंगे।
- Icon credits: Copyright © 2011–2017 OOjs UI Team and other contributors, Expat license