Jump to content
Wikimedia Meta-Wiki

Meta:बाढ़ चिप्पी

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
This page is a translated version of the page Meta:Flood flag and the translation is 100% complete.
यह पृष्ठ मेटा-विकि के एक दिशानिर्देश का हिन्दी भाषा में अनुवाद है।
यह सामान्यतः स्वीकृत एक मानक है जिसका सदस्यों को पालन करना चाहिए, मगर ऐसा करने में व्यावहारिक बुद्धि का उपयोग किया जाना चाहिए और कभी-कभार इसके अपवाद हो सकते हैं।
कृपया ध्यान दें कि इस दिशानिर्देश के मूल अंग्रेज़ी संस्करण और अनुवाद के बीच अर्थ या व्याख्या में कोई अंतर होने की स्थिति में मूल अंग्रेज़ी संस्करण को प्राथमिकता दी जाती है।
मेटा-विकि के प्रबंधक दोहरावदार, अविवादास्पद सम्पादन या क्रियाएँ करते हुए Special:RecentChanges और संबंधित पृष्ठों पर बाढ़ पैदा करने से बचने के लिए अस्थायी रूप से अपने आपको एक 'बाढ़ चिप्पी' सौंप सकते हैं।

बाढ़ चिप्पी का कब उपयोग करें

दोहरावदार बदलाव करते समय हाल में हुए बदलावों (RC) के फ़ीड पर से दूसरे सम्पादन और क्रियाओं को निकाल देने से बचने के लिए प्रबंधकों को बाढ़ चिप्पी का उपयोग करना चाहिए। ऐसी क्रियाएँ कभी भी विवादास्पद नहीं होनी चाहिए, क्योंकि बाढ़ चिप्पी का उपयोग करने पर उन पर की जाने वाली निगरानी की मात्रा कम हो जाती है। बाढ़ चिप्पी के दुरुपयोग को किसी भी दूसरे प्रबंधक के उपकरण के दुरुपयोग की तरह ही माना जाता है। स्वीकार्य उपयोग के उदाहरण हो सकते हैं किसी स्पैमबॉट द्वारा बनाए गए बहुत सारे पृष्ठ हटाना, Meta:Requests for deletion पर सर्वसम्मति के बाद बहुत सारे पृष्ठ हटाना, या बहुत सारी सार्वजनिक प्रॉक्सियों को अवरोधित करना। अस्वीकार्य उपयोग में शामिल हैं किसी भी विवादास्पद क्रिया की वैध निगरानी से बचने की कोशिश करना, चाहे वह कोई प्रबंधक का कार्य हो या न।

बहुत सारे अपमानजनक या निंदात्मक सदस्यनामों पर लॉग क्रियाएँ (जैसे स्टीवार्ड्स द्वारा ग्लोबल खाते लॉक करना/छिपाना, प्रबंधकों द्वारा लोकल अवरोध करना, आदि) करते समय भी सदस्य बाढ़ चिप्पी का उपयोग कर सकते हैं।

कुछ मामलों में एक प्रशासक किसी प्रबंधक के सम्पादनों को RC में दिखने के लिए बाध्य करने के लिए बाढ़ चिप्पी को हटा सकता है। ऐसा उन मामलों में किया जाना चाहिए जब प्रबंधक चिप्पी को हटाना भूल गया हो, या फिर बदलाव RC में डिफ़ॉल्ट से दिखने चाहिए।

बाढ़ चिप्पी Special:UserRights की मदद से सेट की और हटाई जाती है।

बाढ़ चिप्पी को सौंपने का काम लॉग किया जाता है, और हाल में हुए बदलावों में दिखाया जाता है। अपने प्रबंधक के अधिकारों (अब बाढ़ चिप्पी सहित) का दुरुपयोग करने वाले प्रबंधकों पर कार्रवाई ली जानी चाहिए।

बाढ़ चिप्पी या बॉट चिप्पी?

इसका उद्देश्य है प्रशासकों से अस्थायी बॉट चिप्पियों के अनुरोधों की जगह लेना। अन्यथा एक अस्थायी बॉट चिप्पी का अनुरोध करने वाले प्रबंधक अब बस अपने आप पर बाढ़ अधिकार की मदद से चिप्पी जोड़ सकते हैं।

स्थायी बॉट चिप्पियों के प्रदान करने की आवश्यकता वाले मामलों में कोई बदलाव नहीं होगा — प्रबंधक को एक दूसरा खाता बनाकर सामान्य कार्यविधि से उस पर बॉट चिप्पी का अनुरोध करना चाहिए। सिर्फ अस्थायी बॉट चिप्पियाँ इस बाढ़ चिप्पी से बदली जाती हैं।

ये भी देखें

लोकल
समूह
मेटा पर
ग्लोबल प्रभाव रहित
ग्लोबल प्रभाव सहित
कुछ विकियों पर
एक विकि पर
(मेटा के अलावा)
सभी विकियों पर
ऐतिहासिक समूह
ग्लोबल
समूह
इटैलिक में लिखी कड़ियाँ खाते की अलग स्थितियाँ हैं जो सदस्य समूहों के ज़रिए नहीं सौंपी जा सकतीं।
यह भी देखें: विकिमीडिया के सदस्य समूह

AltStyle によって変換されたページ (->オリジナル) /